आलू -मुरमुरे रोल के देशी टाकोस

Meena Mathur @cook_24073152
आलू -मुरमुरे रोल के देशी टाकोस
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गेहूं के आटे में सूजी मिला कर आटे को सख्त गूंथ लें।फिर छोटी छोटी पूरियां बना कर तेल को गरम करके उसमें तल लें।मुरमुरे भून लें।
- 2
गैस पर कड़ाही में 1चम्मच तेल गरम करके राई हींग डाल कर मैश किये आलू डाल कर मिलाएं।नमक,मिर्च, अमचूर, गरममसाला भी मिला कर पकाएं।प्याज, हरी मिर्च,पुदीना व मुरमुरे मिलाएं।
- 3
अच्छी तरह मिक्स करके आलू मुरमुरा के रोल बना लें।तवा गरम करके उसपर तेल लगा कर रोल को सुनहरा शेक लें।
- 4
पूरियों पर हरी चटनी लगा कर आलू मुरमुरा रोल रखें।मोड़ कर दबा दें।गर्म तवे पर हल्का शेक कर सॉस व भुजिया लगाएं।चटपटे टाकोस व रोल खाने के लिए तैयार है।गर्म या ठंडे कैसे भी खायें।लाजवाब बने हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13610214









कमैंट्स (8)