मसाला सूजी उत्तपम (Masala suji uttapam recipe in hindi)

#Np1
सूजी उत्तपम खाने में वहुत ही स्वादिष्ट और सुपाच्य होता है|मैंने आज उत्तपम की रेसिपी कुछ नये अंदाज में बनाई हैजो खाने में लाजवाब है|
मसाला सूजी उत्तपम (Masala suji uttapam recipe in hindi)
#Np1
सूजी उत्तपम खाने में वहुत ही स्वादिष्ट और सुपाच्य होता है|मैंने आज उत्तपम की रेसिपी कुछ नये अंदाज में बनाई हैजो खाने में लाजवाब है|
कुकिंग निर्देश
- 1
लाल मिर्च को सूखी भून ले|अब 1टीस्पून ऑयल डालकर 1/2टीस्पून राई डाले |उड़द दाल और चना दाल को सुनहरा भून ले|यदि करी पत्ता है तो वो भी डाले|मेरे पास नहीं था तो मैंने नहीं डाला है |तिल को ड्राई रोस्ट करें|
- 2
सभी सामग्री को1/2टीस्पून नमक डालकर मिक्सी में पीस कर पाउडर बना ले|सूजी में दही और और 1/2टीस्पून नमक डालकर अच्छी तरह मिलाये और ढक कर 20मिनट रखे |
- 3
गाजर को छोड़ कर सभी सब्जियाँ महीन काटें |गाजर को कद्दूकस करें|अब कढ़ाई में ऑयल डालकर जीरा और 1/2टीस्पून राई डाले|अब महीन कटा प्याज़ भूने|शिमला मिर्च और कद्दूकस किया गाजर डाले|1/2टीस्पून नमक और 2टीस्पून पिसा हुआ मसाला डालेऔर अच्छी तरह मिला ले|भुनी सब्जियाँ प्लेट में डाले और ठंडा होने दे|
- 4
सूजी के बैटर में 2कप पानी मिलाये और सारी सब्जियाँ और महीन कटा हरा धनिया मिलाये|बनाते समय बैटर में 1टीस्पून ईनोमिलाये|
- 5
नॉन स्टिक तवे को गैस पर रखे|गैस ऑन करें |तवा गर्म होने पर बैटर तवे पर फैलाए गैस मध्यम रखे और थोड़ा सा सिकने पर पिसा मसाला स्प्रिंकल करें महीन कटा हरा धनिया डाले|एक तरफ से सिकने पर पलट कर धीमी गैस पर हल्का शेक ले|
- 6
स्वादिष्ट और मसालेदार उत्तपम तैयार है|इसका टेस्ट बहुत अलग हट कर है| इसमें ज्यादा ईनोनहीं पड़ता है|मैंने उत्तपम को हरे धनिये और पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (14)