ढाबे स्टाइल में बनी मिस्सी रोटी (dhabe style se bani missi roti recipe in Hindi)

#np2. मिस्सी रोटी खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक लगती है।सभी को पसंद भी आती है तो आज में आप सभी के लिए ढाबे स्टाइल में बनी मिस्सी रोटी लेकर आई हू।अगर आप सभी को मेरी ये डिश पसंद आए तो जरूर ट्राई करिएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अदरक कूटने बाली कुटनी में जीरा, अजवाइन, और खड़ी धनिया को डाल के दरदरा कूट ले। (जैसा की चित्र में दिख रहा है) फिर आटा,बेसन को एक बड़े से कटोरे में डाल ले।फिर उसमे नमक,हल्दी,ऑयल,एक चमच धनिया की पत्ती,कसूरी मेथी,दरदरी कूटी हुई जीरा, अजवाइन,धनिया को अच्छे से मिला ले।फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक सॉफ्ट आटा तयार कर ले।फिर आटे को एक व्हाइट पॉलिथीन में १० मिनट के लिए रख दे।
- 2
फिर आटे मे थोड़ा देशी घी लगाकर चिकना कर ले और लोइयां काट ले।अब एक लोई ले उसमे सूखा आटा लगाकर इच्छानुसार आकार में मोटा बेल ले फिर ऊपर से थोड़ी कलोंजी और धानिया की पत्ती लगाकर प्लेट में रख ले इसी तरह से सभी रोटियां बेल कर तयार कर ले।
- 3
अब एक एलमुनियम का कुकर ले उसके चारो तरफ और नीचे पानी लगा दे अब एक रोटी ले उसमे थोड़ा पानी लगाकर उसे कुकर की एक साइड में चिपका दे।इसी तरह से सभी रोटियों को कुकर में चिपका दे फिर कुकर को गेस पर उल्टा रख दे आंच को मीडियम ही रखे २ मिनट बाद जब रोटियां हल्की फूल जाए तब कुकर को घुमा कर दूसरे साइड की भी सभी रोटियों को शेक ले।फिर चाकू की सहायता से कुकर मे लगी सभी रोटियों को निकाल ले।
- 4
अब हमारी मिस्सी की रोटी बिल्कुल तयार है इस पर घी लगाकर गर्म गर्म ही दही या सब्जी के साथ सभी को सर्व करे। जब कभी भी मेहमान आ जाए या फिर घर पर पार्टी हो तो कुकर में एक बार में ही कई मिस्सी की रोटियां बनाकर आप सर्व कर सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)