बेसन पितोर करी (besan pithor curry recipe in hindi)

#np2. हैलो दोस्तों आज मै आप सभी के लिए राजस्थान की फेमस बेसन पितोर करी लेकर आई हूं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।तो चलिए हम इसे बनाते है।
बेसन पितोर करी (besan pithor curry recipe in hindi)
#np2. हैलो दोस्तों आज मै आप सभी के लिए राजस्थान की फेमस बेसन पितोर करी लेकर आई हूं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।तो चलिए हम इसे बनाते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को एक बड़ी प्लेट में छान ले फिर उसमे अजवाइन,१ चमच हल्दी पाउडर,२ चमच सरसो का तेल,सोडा,एक चमच धनिया की पत्ती,नमक स्वादानुसार डाल के अच्छे से मिला ले फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ ले।फिर सूखा आटा लगाकर एक मोटी रोटी बेल ले फिर उसे इच्छा अनुसार आकार में कट कर ले। और प्लेट में रख ले।(जैसा की चित्र में दिख रहा है)
- 2
अब कड़ाही मे सरसो का तेल डाल कर गर्म करे फिर सभी बेसन के पीसेस को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई करके प्लेट में निकाल ले।अब कड़ाही से एस्ट्रा तेल निकाल ले सिर्फ ५ चमच तेल में जीरा डाल के चटकाए फिर प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के गोल्डन होने तक भुन ले।फिर टमाटर,नमक डाल के २ मिनट के लिए ढक दे।
- 3
फिर टमाटर में धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर, पिसी लाल मिर्च,कसूरी मेथी,गरम मसाला,ओर कश्मीरी लाल मिर्च डाल के तेल छोड़ ने तक भूने।फिर आवश्यकतानुसार पानी डाल कर एक उबाल आने पर बेसन के सभी पीसेज डाल दे और सब्जी को ५ मिनट तक ढक के पकने दे।फिर ढक्कन हटाकर सब्जी में धनिया की पत्ती डाल के गेस बंद कर दे।
- 4
अब हमारी बेसन पितोर करी बिल्कुल तयार है इसे चावल,रोटी,पराठा के साथ सभी को सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (12)