डाभ यानी कि नारियल की मलाई और नारियल की पानी से बनी आइसक्रीम

गर्मियों का सीजन चल रहा तो अगर आपने ये आइसक्रीम नही खाई तो जरूर बना के देखें
#ebook2021
#week4
डाभ यानी कि नारियल की मलाई और नारियल की पानी से बनी आइसक्रीम
गर्मियों का सीजन चल रहा तो अगर आपने ये आइसक्रीम नही खाई तो जरूर बना के देखें
#ebook2021
#week4
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले डाभ से पानी निकालें और किसी बर्तन में रख लें फिर उसके अंदर का मलाई भी निकालें उसे भी रख लें
- 2
अब गैस पर कढाई चढायें ओर दो चम्मच दूध रखकर सारी दूध कढ़ाई में डाल दें ध्यान रखें दूध फूल किरिम होनी चाहिए जब दूध में उबाल आ जाए तो चीनी डाल दें बची हुई दो चम्मच दूध में कॉर्नफ्लोर मिलायें
- 3
अब दूध में मिली हुई कॉर्नफ्लोर कढाई में डाल दें चलाते रहें । बस इसमें ओर कुछ नहीं मिलाना न कोई एसेंस ओर न ही कोई कलर । डाभ के वजह से ये एक अलग और ओरिजिनल फेलेवर में बनेगा पांच मिनट बाद कॉर्नफ्लोर के वजह से ये गाढ़ी हो जाएगी गैस बंद करें
- 4
अब एक बॉल में अमूल किरिम लेंगे उसे बिटर से बिट करेंगे इधर जो नारियल की मलाई निकाली है उसे मिक्सर के जार में डालें और उसी में नारियल का पानी भी डाल कर बस हमें पल्स में एक दो बार चला लेना है
- 5
अब बिट की हुई किरिम में ही मिक्सर से निकाल कर मलाई मिलायें फिर इसे बिट करें अब जो दूध को हमने गाढ़ी की है उसे भी इसी में मिलायें ओर सभी को बिट करें
- 6
अब जमाने वाली कंटेनर में सारी मिश्रण भरें अगर बच जाए तो आप इसे छोटे छोटे गिलास में भरें और एल्मुनियम फॉल लगाकर आइसक्रीम स्टिक लगा दें और सभी को फिरिजर में पूरी रात के लिए रख दें
- 7
दूसरे दिन जब भी आपके बच्चों या आपको खाने का मन करें फिरिजर से निकालें पांच मिनट छोड़ दें पांच मिनट बाद इसे स्कूप से निकालें और किसी बॉल में डालें पिस्ते की कतरन से गार्निश करें और पूरे परिवार के साथ एंजॉय करें
- 8
ये आइसक्रीम हर जगह नही मिलती इसकी टेस्ट बहुत ही लाजवाब होती है और सब कुछ है नेचुरल
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कढ़ाई में बोरबॉन बिस्कुट केक (kadhai mein Bourbon Biscuit cake recipe in hindi)
- करेले का अचार (Karele ka achar recipe in hindi)
- टमाटर की चटनी(tamatar ki chutney recipe in hindi)
- कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी (kachhe aam ki khatti mithi chutney recipe in hindi)
- चटपटी हरी चटनी (chatpati Hari chatni in Hindi recipe



















कमैंट्स (4)