कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लें और नमक डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 2
अब इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल कर एक तरफ रख दें और इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर एक लोई बनाकर बॉल साइज के पकौड़े बना लें.
- 3
अब बॉल को कॉर्नफ्लावर में कोट करें और गोल्डन ब्राउन डीप फ्राई करें।
- 4
प्यूरी के लिए तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, टमाटर और काजू डालकर अच्छी तरह से भूनें और एक चिकना पेस्ट बना लें।
- 5
अब तेल गरम करें, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तेज पत्ता डालें और खुशबूदार होने के बाद तैयार प्यूरी डालें।
- 6
तेल अलग होने के बाद इसमें धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से भून लें.
- 7
अब इसमें दही और लौकी का अतिरिक्त पानी डाल कर एक तरफ रख दें और अच्छी तरह से पका लें। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें और गैस बंद कर दें।
- 8
अब सर्विंग प्लेट में ग्रेवी और कोफ्ते डाल कर पराठे की चपाती के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (2)