कुकिंग निर्देश
- 1
1प्याज को कट कर उसे खोल ले,शिमला मिर्च को बड़े टुकड़ों में काट ले । प्याज 1 और अदरक,लहसुन का पेस्ट तैयार करे,बचे हुए 1 प्याज़ को बारीक कट करे
- 2
चिकन को 1 टी स्पून लाल मिर्च 1/2 टी स्पून हल्दी और जरूरत के हिसाब से नमक और 1 टी स्पून तेल डाल कर मैरीनेट करे 10 मिनट के लिए रखे
- 3
टमाटर का पेस्ट तैयार करे,खड़े मसाले धनिया,काली मिर्च,इलायची दोनो,तेज पत्ता,लाल मिर्च खड़ा हल्का रोस्ट करे और दरदरा कूट ले
- 4
गैस पे कढ़ाई रखे तेल डाले फ्लेम हाई रखे,तेल में से धुआं निकलने लगे तो चिकन फ्राई कर कर निकल ले । फ्लेम मीडियम करे और तेल में बारीक कटा प्याज़ डाले प्याज़ गोल्डन हो जाय तभी जीरा डाले और अदरक लहसुन प्याज़ का पेस्ट डाले और भुने अब टमाटर का पेस्ट भी डाल दे 2 मिनट भुने सारे ड्राई मसाले भी डाल दे और भुनाइ करे जब तक मसाले तेल न छोड़ने लगे
- 5
इसी समय चिकन डाल दे नमक और कसूरी मेथी भी डाल दे और ढक कर कुक करे
- 6
5 मिनट पकाने के बाद दही भी डाल दे और उसे भुने,अब इसमें शिमला मिर्च,प्याज और हरी मिर्च भी डाल दे और ढक कर पकाए । थोड़ी देर बाद चिकन मसाला भी डाल दे और अच्छे से मिक्स करे कढ़ाई चिकन तैयार है गैस बंद करे और इसे रोटी चावल के साथ सर्व करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चावल के आटे का डोसा (chawal ke atte ka dosa recipe in Hindi)
- कुरकुरीत टोपी डोसा (kurkurit topi dosa recipe in hindi)
- तवा फ़्राई बैंगन आलू हरी मिर्च सब्ज़ी(tava fry baingan aloo mirch sabzi recipe in hindi)
- हनी चिल्ली पोटैटो (honey chilli potato recipe in Hindi)
- बेसन का चीला(besan ka cheela recipe in hindi)











कमैंट्स