नींबू हरी मिर्च का चटपटा तैलीय अचार

#CA2025 #ज़ायकेकीतलाश #नींबूमीर्चकाअचार
#Cookpad #CookpadHindi #Cooksnap #Manisha_PureVeg_Treasure #LoveToCook_ServeWithLove
#नींबूहरीमिर्चकाचटपटातेलवालाइनस्टन्टअचार
#नींबू #हरीमिर्च #सरसोंदाना #राई #जीरा #सौंफ #कलौंजी #सरसोंकीपीलीदाल #साबुतधनिया #मेथीदाना #हींग #सरसोंकातेल #हल्दीपाउडर #कश्मीरीलालमिर्चपाउडर #नींबूकारस #नमक
📌हमारी थाली में चाहे 56 भोग सामग्री भले ही परोंसी हो, पर अचार के बिना यह थाली अधूरी ही रहेती है।
📌नींबू हरी मिर्च का यह अचार बनाने में आसान लेकिन स्वाद में चटपटा लाजवाब होता है।
📌यह अचार रोटी, पूरी, पराठा, थेपला, सभी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
नींबू और मिर्च को अच्छे से धोकर से सूखा ले। नींबू के छोटे-छोटे आकार में काट ले और मिर्च को छोटे गोलाकार में काटे।
- 2
कटे हुए नींबू और मिर्च में नमक और हल्दी पाउडर डालें। नमक की मात्रा थोड़ी अधिक रखें। इसमें आधा नींबू का रस डालकर मिलाए। 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 3
अब अचार में डालने के लिए सूखा मसाला तैयार करें। एक कढ़ाई को गैस की धीमी आंच पर रखें। अब इसमें साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, सरसों के दाने, मेथी के दाने, कलौंजी और पीली सरसों की दाल भी डालें। हल्का सा भून लें।
- 4
ठंडा होने पर इसे मिक्सर की जार में दरदरा पीस ले। पिसा हुआ मसाला नींबू और मिर्ची में डालकर मिक्स करें। कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाए।
- 5
सबको अच्छे से मिलाए। एक कढ़ाई में सरसों का तेल धुआँ निकलने तक गरम करें। गैस बंद कर दें। हींग डाले।
- 6
तेल थोड़ा ठंडा होते ही नींबू मिर्च के उपर डालकर, अच्छे से मिलाए। पूरी तरह से ठंडा हो जाए फिर अचार तैयार हो जाता है।
- 7
छोटी काँच की बरणी में भरे। अच्छे से ढक्कन लगाकर रखें। 5 - 6 दिनों में नींबू मिर्च नर्म हो जाएंगे। नींबू मिर्च का चटपटा अचार खाने के लिए तैयार है। यह अचार रोटी, पूरी, पराठा, थेपला, सभी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)