कैफे स्टाइल कॉर्न चीज़ बॉल्स

#CA2025 आज मैंने कैफ़े स्टाइल कॉर्न चीज़ बॉल्स बनाये है । इसे मैंने घर पर पहली बार ट्राय किया है इसमें चीज़ की फिलिंग की है, बेहद टेस्टी ये स्टार्टर सभी को बहुत पसंद आया ।
कैफे स्टाइल कॉर्न चीज़ बॉल्स
#CA2025 आज मैंने कैफ़े स्टाइल कॉर्न चीज़ बॉल्स बनाये है । इसे मैंने घर पर पहली बार ट्राय किया है इसमें चीज़ की फिलिंग की है, बेहद टेस्टी ये स्टार्टर सभी को बहुत पसंद आया ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ और हरी प्याज़ को भून लेंगे ।स्वीट कॉर्न को उबाल कर छान लेंगे ।फिर कॉर्न को मोटा पीस कर रख लेंगे ।
- 2
अब एक बड़े बर्तन में आलू, दोनों तरह की प्याज़, कॉर्न, पनीर डालेंगे ।फिर उसमे 4 चम्मच कॉर्न स्टार्च, पेरी- पेरी मसाला, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो डालेंगे, नमक स्वादानुसार डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
- 3
अब हाथ पर हल्का सा तेल लगाकर थोड़ा मिक्सचर लेंगे थोड़ा फ्लैट करेंगे और उसमे मोज़रेला चीज़ डालेंगे ।उसे बंद करेंगे और गोल पेड़ा सा बना लेंगे ।इसी तरह सारे बॉल्स बना लेंगे ।
- 4
अब एक बर्तन में दो चम्मच मैदा और दो चम्मच कॉर्न स्टार्च डालेंगे और मिक्स करेंगे ।ब्रेड को मिक्सर में पीस कर ब्रेड क्रम्ब्स बना लेंगे।
- 5
अब कड़ाई में तेल गर्म करेंगे । एक बॉल लेंगे उसे कॉर्न फ्लोर और मैदा की स्लरी में डिप करेंगे फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करेंगे ऑए तेल में डाल देंगे ।
- 6
दोनों साइड से सुनहरा सेकलेंगे । इसी तरह सभी बॉल्स बना लेंगे ।
- 7
लीजिए तैयार है स्वादिष्ट कैफ़े स्टाइल कॉर्न चीज़ बॉल्स ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (2)