हरा लहसुन वाला उंधियू (Hara lehsun wala Undhiyu recipe in hindi)

गुजरात का पारंपरिक व्यंजन। सर्दियों के मौसम में इसकी सब्जियां मिलती है। आज मैने हरा लहसुन डालकर उंधियू बनाया है।
#CA2025
#week39
#कढ़ाई विंटर की
#हरा लहसुन - उंधियू
#undhiyu_hara_lehsun
#winter_special_recipe
#mix_vegetable_recipe
#healthy_tasty_recipe
#cookpadindia
हरा लहसुन वाला उंधियू (Hara lehsun wala Undhiyu recipe in hindi)
गुजरात का पारंपरिक व्यंजन। सर्दियों के मौसम में इसकी सब्जियां मिलती है। आज मैने हरा लहसुन डालकर उंधियू बनाया है।
#CA2025
#week39
#कढ़ाई विंटर की
#हरा लहसुन - उंधियू
#undhiyu_hara_lehsun
#winter_special_recipe
#mix_vegetable_recipe
#healthy_tasty_recipe
#cookpadindia
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्सी के जार में पीसने वाले मसाले पीस लें।
- 2
सूखे मसाले मिला कर रखें। पापड़ी साफ कर ले। मटर, तुवर के दाने निकाल लें।
- 3
मटर, वालोर पापड़ी, दाना पापड़ी और तुवर दाना कुकर में 1 गिलास पानी और 1 टी स्पून नमक डालकर 2 से 3 सिटी बजने तक पका ले।
- 4
मुठिया की सब सामग्री मिला कर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटा गूंद ले। उसके छोटे छोटे 30 से 32 गोले बना कर मुठिया तल ले।
- 5
बाकी सब्जियां धो कर काट ले। आलू और कंद छीलकर काट ले।सब एक के बाद एक 80% जितनी तल ले।
- 6
अब एक बड़ी कड़ाई में तले हुए तेल में से एक कप तेल डालें, उसमें अजवाइन डालें। अब पीसा हुआ मसाला डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट भुने। अब सूखे मसाले डालकर भुने।
- 7
अब उबली हुई सब्जियां डालकर मिला ले। उबाला आने के बाद आलू और कंद डालकर थोड़ी देर ढककर पका ले। अब बैंगन फ्लावर और टोंडली डालकर ढककर थोड़ा पका ले।
- 8
अब मुठिया डालकर हल्के हाथों से मिला कर ढककर 2 मिनट पका कर गैस बंद कर ले। हरा धनिया डालकर मिला लें।
- 9
अब पूरी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (12)