चावल के कटलेट्स

#CA26
#Week1
#चावल के कटलेट्स
#चावल है खास
#Cookpadindia
चावल के कटलेट्स एक कुरकुरा भारतीय स्नैक है इसे बचे हुए चावल या उबले चावल को मैश करके आलू प्याज़ अदरक और अन्य मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है ये स्वाद में लाजवाब होते हैं इसे बच्चे से लेकर बड़े तक बहुत चाव से खाते हैं आप चाहें तो इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें गाजर बींस शिमला मिर्च, चुकंदर आदि डालकर बना सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले चावल को हाथ से मैश करें, आलू को कद्दूकस करें। ब्रेड को मिक्सी में डालकर ब्रेडक्रंब्स बना लें
- 2
आलू को उबालकर छीलकर कद्दूकस कर लें प्याज,अदरक हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काटकर तैयार कर लें
- 3
एक प्लेट में सभी मसाले इकट्ठे कर लें अब एक बाउल में उबले हुए मैश किए हुए चावल डालें इसमें आलू और ब्रेड क्रंब्स मिलाएं 1 कप ब्रेड क्रंब्स डालकर मिश्रण को गूंथ लें।
- 4
फिर इसमें बारीक कटा प्याज़ अदरक धनिया पत्ती हरी मिर्च मिलाएं हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर अमचूर पाउडर चाट मसाला आदि तथा स्वादानुसार नमक मिलाएं
- 5
इन सबको भली भांति मिलाएं फिर अपने मन मुताबिक कटलेट का शेप दें
- 6
इसी प्रकार सारे कटलेट्स बनाकर ऊपर से ब्रेडक्रंब्स में रोल करें
- 7
अब एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें इसमें कटलेट्स डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने और कुरकुरा होने तक सेंक लें
- 8
गरमागरम चावल के कटलेट्स को हरी धनिया पुदीने की चटनी या टोमाटोकेचअप के साथ सर्व करें।
- 9
- 10
टिप्स
कटलेट्स को कुरकुरा बनाने के लिए ब्रेड क्रंब्स मिलाएं और कटलेट्स का शेप देने के बाद ऊपर से ब्रेड क्रंब्स में रोल करें। आप चाहें तो कटलेट्स को पौष्टिक बनाने के लिए बींस , चुकंदर , गाजर आदि कद्दूकस करके मिला सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)