केला और मूंगफली की बर्फी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंगफली को सूख भून लें,, ओर उसका छिलका उतार लें
- 2
अब 1/4 मूंगफली दरदरी पीस लें।
- 3
ओर बाकी की बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- 4
अब केला को मैश कर ले, अच्छी तरह।
- 5
औऱ पेठा को भी कद्दूकस कर लें
- 6
अव एक कढ़ाई में घी डालें, ओर उसमें केला डाल दे, साथ में दूध भी डाल दे। अब अछि तरह चलाते हुए तब तक पकायें, जब तक दूध सूख न जाये।
- 7
अब इमसें पेठा भी डाल दे, अब ये फिर चाशनी का पानी छोड़ेगा। आप चाहे तो और मीठा करने के लिए इसमें 1 या 2 चम्मच चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 8
अब इसमें मूंगफली का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें, ओर साथ ही इसमें नारियल का बुरादा ओर इलाइची का पाउडर भी डाल दें, ओर तब तक पकाएं जब तक ये जमाने जैसा न हो जाये।
- 9
अब एक प्लेट को घी से चिकना कर ले, ओर उसमे ये मिश्रण फैला दें, अब इसके ऊपर मूंगफली जो दरदरी पिसी थी वो डाल दे, ओर जमने के लिए रख दें।
- 10
अब 2 घंटे बाद ये जमकर तैयार है, इसे मनचाहे आकार में काट ले, ओर बादाम या कोई भी अपनी पसंद की मेवा से इसको सजाएं। तौर है आपकी केला, मूंफली ओर पेठा की लाजबाव बर्फी।
- 11
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई हो तो कृपया बताएं, ओर बनाये, खाये, ओर सबको खिलाये।
- 12
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (2)