आलू भुजिया पूरी

#राजा
आलू की पूरी तो सबने खाई होगी, पर अब बनाऐ आलू भुजिया पूरी। आप उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे। सुबह के नाश्ते में सब्जी के साथ परोसें,शाम के नाश्ते में चाय के साथ या बच्चों को टिफिन में दे, इसका स्वाद बहुत अच्छा है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू भुजिया सेव को मिक्सी मे डालकर पीस ले।
अब एक बाउल मे आटा, पिसी हुई आलू भुजिया सेव, उबले- मसले आलू और सारे मसाले डालकर मिक्स करें। - 2
थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा आटा तैयार करे और थोडा हाथो में तेल लगाकर सैट करे। 10 मिनिट के लिए ढक कर रखें।
- 3
अब आटे के लोये बनाये और पूरी बेलकर रख ले।
- 4
एक कढाई में तेल गरम करे। मीडियम गैस पर सारी पूरी तल ले और बटर पेपर पर या किचन पेपर पर रखे।
- 5
इस आटे से आप छोटी-छोटी मठरी भी बना सकते हैं।
- 6
आप गरमा गरम पूरियों को अचार के साथ, हरी चटनी के साथ या जैसे भी आपको पसंद हो खाये। मैंने, हींग की चटनी, ताज़े आम के अचार और चुंदे के साथ परोसी हैं।
ये पूरियां सफर मे भी ले जा सकते हैं। चाय के साथ भी खा सकते हैं।
पसंद अपनी अपनी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स