लौकी के क़बाब (Lauki ke kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक प्याज़, खड़े मसालों को एक साथ मिक्सी में पीस लेंगे, दूसरी तरफ बारीक़ कटी प्याज़ और कुछ मसाले लेंगे.
- 2
अब भीगी चने की दाल को, कटी हुई लौकी, पिसा मसाला और अदरक लहसुन, नमक और 1कप पानी के साथ 8 से 10सीटी तक पकने देंगे, जब तक की मसाला और चना लौकी गल ना जाये.
- 3
फिर एक कढ़ाई लेंगे, 2 बड़े चम्मच तेल गरम करेंगे, बारीक़ कटी प्याज़ को हल्का गुलाबी होने तक भूनेंगे. फिर इसमें बेसन, मसाले और मैश किये लौकी चने को मिलाएंगे, आवश्यक्तानुसार नमक मिलाएंगे. केवड़ा मिलाएंगे, ज़रूरत के अनुसार और प्याज़, धनिया पत्ती मिक्स करेंगे. अब पैन में छोटी छोटी टिक्की बना के दोनों तरफ से लाल होने तक सेकेंगे.
- 4
गरम गरम कबाब पराठे तैयार, हरी चटनी और निम्बू वाली प्याज़ के साथ सर्व करे.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Dr.Deepti Srivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स