लिट्टी (बिहार की स्पेशल) (Litti (Bihar ki special) recipe in hindi)

#goldenapron2
#वीक12
#बिहार/झारखंड
लिट्टी (बिहार की स्पेशल) (Litti (Bihar ki special) recipe in hindi)
#goldenapron2
#वीक12
#बिहार/झारखंड
कुकिंग निर्देश
- 1
गेहूं और मैदा को मिक्स करके इसमें नमक, अजवाइन और दो चम्मच मोयन के लिए घी डालेंगे और इन सब को अच्छे से मिक्स करके थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूथ लेंगे अब इसे 10 मिनट के रेस्ट होने के लिए किनारे रख देंगे
- 2
अब एक चॉपर में प्याज हरी मिर्च, हरी धनिया अदरक बारिक बारिक चॉप कर लेंगे
- 3
अब एक बाउल में सत्तू का आटा लेंगे और इसमें नमक, लाल मिर्चपाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर डालेंगे और अब इसमें चरण 2में चॉप करा हुआ प्याज हरी मिर्च वाला मिक्स डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करके दो चम्मच सरसों का तेल डाल देंगे और अच्छी तरह मिक्स करेंगे
- 4
अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लेंगे
- 5
अब जो आटा हमने चरण 1में गुँथ के रखा था उसकी छोटी-छोटी गोली बनाई और बीच में चित्र अनुसार सत्तू वाले गोले रख देंगे और कचोरी की तरह गोल गोल पैक कर देंगे
- 6
अब एक कड़ाही में घी को गर्म करेंगे और अब आँच को धीमा कर के उसने हमारे बनाए हुए लिट्टी को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे
- 7
रेडी है हमारे बिहार /झारखंड की स्पेशल लिट्टी इसे आप दाल या आलू चोखा के साथ खा सकते हैं खाने में बहुत ही मजेदार होती है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स