चने की दाल का फरा (Chane ki daal ka fara recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को ४ घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए
- 2
१/२ किलो आटा में नमक डाल कर गूंध लीजिए
- 3
दाल को पानी से निकाल कर जार में डाल लें फिर उसमे लहसुन और मिर्च डाल कर पीस लें
- 4
एक बर्तन में उस मिश्रण को निकाल कर उसमें हींग और नमक दाल लीजिए
- 5
एक कढ़ाई में ४-६ गिलास पानी लेकर उसमें एक छोटा चम्मच नमक डालिए और एक चम्मच रिफाइंड दाल कर पानी boil कर लीजिए
- 6
अब आटे को पूरी के बराबर बेल कर उसमें दाल भर दें और उसको घुजिया के शेप का फारा बना लें
- 7
अब इसी तरह सारे फरे बना लें और उनको उबले हुए पानी में दाल दें और १५ मिनट तक उबलने दें
- 8
जब वह उबल जाए तो उसको एक बर्तन में निकाल लें और उसको ठंडा होने के लिए रख दें
- 9
जब वह ठंडा हो जाए तो उन्हें बीच से काट लें
- 10
अब फारा फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में २ चममच तेल डालकर उसमें राई और करी पत्ता डालिए और उसमें फारा दाल कर चलाएं
- 11
जब वह हल्का ब्राउन हो जाए तो उसको निकाल लीजिए एक प्लेट में
- 12
अब एक कढ़ाई में तेल दाल कर उसने बारीक काटे प्याज़,हींग और करी पत्ता डाल लें २ मिनट तक चलाएं जब प्याज़ ब्राउन हो जाए तो उसमें मसाला,मिर्च दाल लें और आधा कप पानी डालकर उसको चलाएं और उसमें फारा दाल लें
- 13
अब उसको अच्छे से फ्राई करलें और निकाल कर गरमा गरम chutney के साथ सर्व करलें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Jyoti Krishna को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (17)