स्टफ्ड ऑनियन (Stuffed onion recipe in Hindi)

स्टफ्ड ऑनियन (Stuffed onion recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबाल के च्चील के मैश कर ले।प्याज को गोल आकार में काट के उसके एक एक रिंग को अलग कर ले चित्रानुसार।
- 2
अब आलू में बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च,स्वीटकॉर्न,गरम मसाला,हल्दी,नमक,चाट मसाला,चिल्ली फ्लेक्स/ लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती मिला के आलू का भरवा तैयार कर ले।
- 3
प्याज के एक एक रिंग में थोडा थोड़ा आलू का मसाला भर के उसको आगे पीछे से बराबर कर ले,चित्र के अनुसार। ऐसे ही सारे ऑनियन के रिंग को भर के तैयार कर लेे।
- 4
अब गैस पे पैन चढ़ाएं और उस में थोडा सा रिफाइंड ऑयल लगा दे।ऑनियन रिंग को एक एक करके पैन में स्वॅालो फ्राई करने के लिए रख दे,और 2 मिनिट के लिए ढक दे।अब 2 मिनट के बाद दूसरे तरफ पलट के ऑनियन रिंग को फ्राई कर ले।
- 5
तैयार है आपका स्टफ्ड ऑनियन रिंग सर्व होने के लिए।प्लेट में निकाल ले और अपने मनपसंद तरीके से सजा के सर्व करे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anshu Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स