बाटी चोखा (baati chokha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन और टमाटर में सरसों का तेल लगा कर roasted तवे पर भून लीजिए
- 2
अब एक कुकर में आलू उबाल लीजिए
- 3
प्याज़,हरी धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए और अदरक को घिस लीजिए
- 4
अब टमाटर और बैंगन को ठंडा होने पर छिल लीजिए और आलू को भी छिल लीजिए
- 5
अब उसको एक बाउल में मिक्स कर लीजिए और उसमें प्याज़,हरी धनिया हरी मिर्च,हींग,नमक,सरसो का तेल और अदरक डाल लीजिए
- 6
अब उसको अच्छी तरह मिक्स करके ऊपर से धनिया दाल लीजिए
- 7
बाटी के लिए:एक परात में आधा किलो आटा लीजिए उसमें नमक, सोडा, ऑयल डाल कर सान लीजिए
- 8
अब २०० ग्राम सत्तू में प्याज़, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, लहसुन, हींग, सरसो का तेल, अजवाइन, अचार का मसाला, नमक और नींबूको मिला लीजिए
- 9
- 10
अब कढ़ाई में पानी दाल कर उसमें ऑयल और नमक दाल लीजिए
- 11
अब आटे की एक लोई लेकर उसमे सत्तू भर लीजिए और उसको गोल बना लीजिए और उसको हल्का सा हथेली से दबा लीजिए
- 12
अब उस पानी में लोई डालते जाइए जब वह पक जाए तो उसको निकाल कर ठंडा करलिजिए
- 13
अब कढ़ाई में देसी घी/ऑयल डाल कर उसमें आटे की बाटी डाल लीजिए और उसको फ्राई कर लीजिए जब वह हल्का ब्राउन हो जाए तो उसको निकाल लीजिए
- 14
अब आपका गरमा गरम बाटी चोहखा तैयार है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Jyoti Krishna को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (7)