गुड़ तिल्ली चक्की (gur til chikki recipe in Hindi)

sita jain @cook_25902650
गुड़ तिल्ली चक्की (gur til chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम तिल्ली को शेक लेंगे थोड़ी ब्राउन होने तक सेकें
- 2
तिल्ली शेक लेने के बाद उसको एक थाली में ठंडी कर लेंगे फिर उसको मिक्सर में पीस लेंगे
- 3
अब हम गुड लेंगे गुड को कढ़ाई में पिघलाकर चाशनी बना लेंगे थोड़ी चाशनी गाढी रहे
- 4
अब गुड़ की चाशनी बन चुकी है अब उसमें पिसी हुई तिल्ली डाल देंगे फिर उसको अच्छी तरह हिला लेंगे
- 5
अब एक थाली लेंगे थाली के अंदर थोड़ा सा घी लगा लेंगे उसके बाद गुड़ तिल्ली मिक्स की हुई है जो थाली में डाल देंगे फिर इसको कटोरी से प्लेन फेर देंगे
- 6
अब आपकी गुड़ तिल्ली की चक्की बिल्कुल तैयार है इसको चाकू से काट कर पीस काट लें यह सर्दी में बड़ी लाजवाब वह टेस्टी लगती है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14433333
















कमैंट्स