सेवइयां की खीर (seviyan ki kheer recipe in Hindi)
#ebook2021#week2
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को एक पतीले में निकाल कर गर्म करें और उबाल आने पर उसे धीमे आचं पर चलने दे
- 2
अब एक पेन में घी डालें और उसमें सेवइयां डालकर धीमी आंच पर पकाएं जब वह हल्की भूरे रंग की हो जाए तब गैस को बंद कर दे और कुछ देर तक चलाते रहे
- 3
अब इस सेवइयां को दूध वाले पतीले में डाल दें और फिर से उसे अच्छे से चलाएं अब 10 से 20 मिनट तक उसे उबलने दें और आचं को धीमा कर दे
- 4
अब काजू,बादाम,और पिस्ता को बारीक काट लें औरइलायची को छील कर बारीक पीस लें केसर को दूध में भिगो दें
- 5
अब सेवइयां की खीर में शक्कर,खोपरे का बूरा, और इलायची पाउडर,जायफल मिलाएं और कुछ देर खीर को अच्छे से मिलाएं आप उसे उतार ले और काजू, बादाम,पिस्ता से सजाएं और केसर भी डाल दें तैयार है आपकी झटपट तैयार होने वाली सेवइयां की खीर
- 6
चाहे तो इसे फ्रीज में रख कर ठंडा कर कर खाएं या फिर गरम गरम पकौड़ौ के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)