बची हुई मेथी भाजी के परांठे (Leftover methi bhaji parathe recipe in Hindi)

बची हुई मेथी भाजी के परांठे (Leftover methi bhaji parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेंगे फिर उसमें भाजी और सभी सूखे मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लेंगे और ५ मिनट के लिए ढंक कर रख देंगे
- 2
अब तवा गरम करने के लिए रख देंगे फिर आटे से एक लोई बना कर गोल रोटी की तरह बेल लेंगे रोटी से थोड़ा मोटा बेलेंगे अब तवे में रोटी डाल कर आंच को मीडियम कर लेंगे फिर उसको पलट कर थोड़ा पकने देंगे फिर उसमें आवश्यकतानुसार तेल लगा कर पलट कर फिर तेल लगा लेंगे और दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लेंगे
- 3
हमारे बची हुई मेथी के परांठे तैयार है इसे गरम-गरम टमाटर धनिया की चटनी या सॉस के साथ परोसेंगे ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और पौष्टिक भी होता है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rafiqua Shama को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (5)