शलगम का भरता (Shalgam ka bharta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
शलगम धोकर, छीलकर काट लें।कुकर में 1 चम्मच तेल डालकर हींग, जरा सी हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक डालें।फिर कटी हुई शलगम, कटी हरी लहसुन,1/2 कप पानी डालें और 2 सीटी आने तक उबालें ताकि सॉफ्ट हो जाए।
- 2
कुकर ठंडा होने पर इसे मैश कर लें।
- 3
अब एक पेन में तेल डालकर टमाटर डालकर भूनें।फिर कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर डालें।अब मटर के दाने डालें, चीनी डालें और ढककर पका लें।
- 4
अब मैश किया हुआ शलगम इसमें डालें।थोड़ी देर ढककर पकाएं।अब नींबू का रस और कटा हरा धनिया डालें।
- 5
शलगम का भरता तैयार है। इसे रोटी, परांठे, खिचड़ी, चावल, ब्रेड के साथ एन्जॉय करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mamta Malhotra को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16784286










कमैंट्स (12)