क्विनोआ डोसा और चटनी

#AP
#W1
क्या आप नियमित डोसा खाकर बोर हो चुके उन सभी के लिए जो भोजन के साथ प्रयोग करना और नए व्यंजन बनाने की कोशिश करना पसंद करते हैं यह एक क्विनोआ डोसा रेसिपी है जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और ये पूरीतरह ग्लूटन फ्री है
क्विनोआ में उच्च फाइबर और प्रोटीन होने के कारण इसे सुपरफूड या सुपरग्रेन के रूप में जाना जाता है इसकी उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में हुई यह बहुत पौष्टिक लसयुक्त अनाज है और इसमे सभी नौ आवश्यक एमिनो एसिड होते हैं

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बॉउल में क्विनोआ सेला चावल मूंग उडद दाल चना दाल और मेथी दाना डाले और इसे तब तक पानी से धोएं जब तक पानी साफ न हो जाए अब साफ पानी डालकर 5 से6 घंटे के लिए भीगों दें
- 2
- 3
अब जिस पानी से क्विनोआ, चावल,मूंग, उड़द दाल चना दाल,मेथी को भिगोई हुए थी उसे निकाल दें अव ग्राइंडिंग जार में भीगी हुई सारी सामग्री डाले और एक कप ठंडा पानी डाले, साथ ही हरी मिर्च अदरक और नमक डालें,चिकना और मुलायम पेस्ट होने तक ग्राइंड कर लेंगे
- 4
बैटर को एक बड़े बॉउल में निकाल लें बैटर की कंसिस्टेंसी ना तो गाढा होना चाहिये और ना ही बहने वाली, बल्कि फ्री फ्लोइंग होना चाहिए अब इसे लगभग आधा घंटे के लिए ढककर रख दे ((आप चाहे तो 8 से 10 घंटे के किये किण्वन करने रख सकते है))
- 5
चटनी बनाने के लिए
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस चालू कर एक पैन में तेल गरम करें मुंगफली डाल कर 3 से 4 मिनट तक भूने चना दाल और उड़द दाल डाल कर 2 से 3 मिनट तक भूने फिर लहसुन हरी मिर्च और करी पत्ता डाले इसे भी भून लें जब तक कि लहसुन ब्राउन ना हो जाये अब गैस बंद कर ले और इसे ठंडा होने दे - 6
ठंडा होने पर मिक्सर जार में डाले साथ मे इमली का पेस्ट नमक और पानी डालकर चिकना पेस्ट तैयार कर ले अब इसे एक बाउल में निकाल लें
- 7
तड़के के लिए
एक तड़का पैन में तेल गर्म करें तेल गरम होने पर राई डाले इसे चटकने दे, उड़द दाल डाले सुनहरा होने दे फिर हींग सुखी लाल मिर्च और करी पत्ता डाले इसे भी 30 सेकंड भून लें अब इस तड़के को मूंगफली की चटनी में डाले तैयार है मूंगफली की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी... - 8
अब आधा घंटे बाद गैस चालू कर नॉनस्टिक तवा तेज आंच पर अच्छी तरह गरम करे अब इसमें थोड़ा पानी छिड़के, अब तवे पर तेल की कुछ बूंद डालकर पेपर टॉवेल से पूरे तवे पर फैला दे अब कड़छी भर घोल ले तवे के बीच मे डाले और तुरंत गोल आकर में फ़ैलाना शुरू करे जितना हो सके पतला फैलाने की कोशिश करें अब डोसे के चारों तरफ और बीच मे भी तेल या घी डाले अब इसे तब तक पकने दें जब तक की डोसा गोल्डन ब्राउन न हो जाय
- 9
तैयार है क्रिस्पी क्विनोआ डोसा, इसे गरमा गरम सर्व करें सांभर और चटनी के साथ और एन्जॉय
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)