चना दाल वड़ा (मसालेदार) (Spicy yellow lentil Vada recipe in Hindi)

चना दाल वडा स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. चना दाल वडा एक साउथ इंडियन फूड डिश है जो काफी पसंद की जाती है. स्नैक्स के तौर पर दाल वडा को काफी पसंद किया जाता है जब भी कभी दिन के वक्त हल्की भूख लगी हो तो उसे रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है, या शाम की चाय के साथ सर्व किया जा सकता है. इस साउथ इंडियन डिश ने लगभग सभी भारतीय घरों में अपनी जगह बना ली है. आज हम आपको चना दाल वडा बनाने की रेसिपी आसान विधि से बताने जा रहे हैं !

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चना दाल को एक बडे़ बरतन में निकाल लीजिए और 3-4 बार पानी से अच्छी तरह धो लीजिए फिर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए । जब चने की दाल अच्छे से फूल जाए तब 2-3 चम्मच दाल को अलग रखकर बाकी दाल को मिक्सर में डाल कर पीस ले ।
- 2
अब मिक्सी जार में फूला हुआ चना,जीरा,हींग, करी पत्ता, सौफ़, कालीमिर्च,अदरक डालकर दरदरा पीस लीजिए। मिक्सर को लगातार ना चला कर रुक - रुक कर चलाएं इससे यह दरदरा रहता हैं और इसका स्वाद ज्यादा अच्छाआटाहै।
- 3
अब पिसे हुए मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल ले और इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और बताए गए सभी मसाले डाल कर अच्छे मिक्स कर ले। इसके बाद इसमें चावल का आटा और चने की साबुत डाल को डालकरकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- 4
एक कड़ाही में ऑयल गरम होने दे। जब ऑयल अच्छे से गर्म हो जाए तब फ्लेम को कम कर दे और चने डाल के बड़े को हाथो से दबा कर चपटा कर टिक्की का आकार दे। सभी वडो़ को इसी तरह से बना कर रख ले। अब वड़ों को ऑयल में डाल कर मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।
- 5
वडो़ को दोनों तरफ से अच्छे से ब्राउन होने तक फ्राई करना है। वडे़ ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होने चाहिए। सभी वड़े जब तल जाए तो इसको टिश्यू पेपर पर निकल कर रखे। ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- 6
सर्विंग प्लेट में गरमा गरम चना दाल वड़ो को निकाल लें ।
- 7
अब चने दाल के वड़ों को अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ गर्मा गर्म परोसे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (88)