नवाबी सेवई

#Goldenapron23
#Week4
"नवाबी" नाम से तो यह सेवर्ई ईद में बनाने चाहिए, पर ऐसा कुछ नहीं है आप इसे मिठाई के तौर में बना सकते हैं! कुछ मीठा खाने का मन हो तो यह बनाएं ,बहुत ही स्वादिष्ट है यह "नवाबी सेवई" जिसे बार-बार खाने को मन करेगा!
नवाबी सेवई
#Goldenapron23
#Week4
"नवाबी" नाम से तो यह सेवर्ई ईद में बनाने चाहिए, पर ऐसा कुछ नहीं है आप इसे मिठाई के तौर में बना सकते हैं! कुछ मीठा खाने का मन हो तो यह बनाएं ,बहुत ही स्वादिष्ट है यह "नवाबी सेवई" जिसे बार-बार खाने को मन करेगा!
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन ले उसमें सेवर्ई को तोड़कर बारीक कर लीजिए अब गैस पर एक पेन रखें और उसमें देसी घी डालकर गर्म करें इसके बाद सेवियों को डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
- 2
- 3
सेवर्ई भूनने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी और मिल्क पाउडर मिलाएं और 5 मिनट तक अच्छी तरह से मिक्स करें इसके बाद गैस बंद करें और भुनी हुई सेवई को आधे भाग को सर्विग डिश में डालें और बाकी को पैन में ही रहने दें। सर्विग वाली सेवई को अच्छी तरह से चारों तरफ फैला कर दबा दें और एक तरफ रख दें।
- 4
अब पैन वाली सेवई में फ्रूट कलर मिलाए और अच्छी तरह से मिक्स करें अब एक कढ़ाई ले और गैस पर रखें गैस अभी ना जलाएं इसमें दूध डालें। एक कटोरी ले उसमें थोड़ा सा ठंडा दूध ले और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि कोई गुठली ना रहे फिर उसे पैन में रखें दूध में मिक्स कर दे।और गैस ऑन करें गैस पर रखने के बाद दूध को बराबर चलाते रहें ताकि कोई लम्स ना बनने पाए अब इसमें चीनी और वनीला एसेंस मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें। दूध की रबड़ी तैयार है।
- 5
इसे सर्विग डिश जिसमें सेवर्ई सेट की हुई है,सेवर्ईयों के ऊपर अच्छी तरह फैला लें अब इसके ऊपर कलर वाली सेवर्ईयों को डालकर अच्छी तरह से चारों तरफ फैलाए इसके ऊपर बारीक कटी हुई ड्राई फ्रूट से सजाकर फिर इसके बाद सेवर्ईयों की सर्विग डिश को चार-पांच घंटे के लिए फ्रिज में अच्छी तरह से सेट होने के लिए रख दें। चार-पांच घंटे बाद फ्रिज से निकालकर ठंडा ठंडा सर्व करें। आपकी नवाबी सेवइयां बनकर तैयार हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Paliwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (7)