कुल्थी (गहोत) की दाल के पंराठे

#GoldenApron23
#W5
उत्तराखंड की फेमस दाल है गोहत(कुल्थी)की दाल। हमारे घर में यह सर्दियों में हर १५ दिन एक बार या कभी कभी दो बार भी बन जाती है और सबको ये दाल बहुत ही पसंद है।इस दाल से बहुत सी रेसिपी बना सकते हैं जैसे पंराठे, बड़े, टिक्की आदि।आज मैं आपको इस दाल के पंराठे बनाना बताऊंगी जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इसे आप दही और भांगीर की चटनी के साथ खा सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कुलथी की दाल को अच्छी तरह से धोकर रात भर भिगो दें और सुबह उसे कुकर में डालकर पानी और नमक मिलाकर 5-6 सीटी आने दे। गैस बंद कर दें,उसके बाद से ठंडा होने दें।
- 2
- 3
फिर दाल को छन्नी से छान कर पानी अलग कर ले और दाल अलग (आप दाल के पानी को फेंकेगा नहीं इससे आप सूप बना सकते हैं) यह बहुत ही हेल्दी होता है आप चाहे तो दाल को मैशर से मैश कर ले वरना मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर दरदरा पीस लें।
- 4
अब एक परात लें इसमें दो कटोरी आटा ले और पानी की मदद से इसे गूंथ लें ना ज्यादा सख्त ना ज्यादा गीला । अब इस आटे को ढककर रख दें। अब दाल के पेस्ट को मिक्सी से निकाल कर एक उबले में रख ले फिर इसमें नमक, हींग, हरा धनिया, बारीक कटा हुआ प्याज, गरम मसाला मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 5
अब गैस पर तवा रखें और आटे से लोई लेकर उसको थोड़ा बेलें फिर इसमें कुलथी की दाल का पेस्ट भरें और लोई को चारों तरफ से बंद करें। फिर हाथों से से बेल लें ताकि दाल चारों तरफ मिल जाए फिर हल्के हाथों से बेलकर तवे में रख दे फिर एक तरफ घी लगाकर पलट दें और अच्छी तरह से सेंक लें फिर दूसरी तरफ से भी घी लगाकर सेंक लें। आपकी गोहत (कुल्थी)की दाल का पराठा बनाकर तैयार है इसे गरमा गरम मक्खन और भांगीर की चटनी के साथ परोसें ।इसी तरह से सभी पंराठे तैयार करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Paliwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)