ब्रेड एग कैनोपी

#Goldenapron23
#W10
कैनोपी का बेस आप किसी भी चीज़ से बना सकते हैं जैसे ब्रेड, बिस्कुट, मैगी आदि। मैंने ये रेसिपी अपने बच्चों के लिए बनाई है क्योंकि मैं वेजिटेरियन हूं।
ब्रेड एग कैनोपी
#Goldenapron23
#W10
कैनोपी का बेस आप किसी भी चीज़ से बना सकते हैं जैसे ब्रेड, बिस्कुट, मैगी आदि। मैंने ये रेसिपी अपने बच्चों के लिए बनाई है क्योंकि मैं वेजिटेरियन हूं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई लें उसे गैस पर रखें इसके अंदर एक स्टैंड रखें जिसमें बर्तन रखते हैं फिर इस कढ़ाई को ढककर प्री हीट होने के लिए रख दें 10 मिनट के लिए।
- 2
अब ब्रेड लीजिए चाहे तो उसे कटोरी की सहायता से गोल काट ले या फिर ऐसे ही रहने दे इसे एक कटोरी के अंदर रखकर गोलाकार की शेप दें और फिर प्री हीट की हुई कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रख दें ढंककर 10 मिनट के लिए बेक करें।
- 3
अब एक पैन लें उसमें पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें अंडे को हाफ बायल करें। ब्रेड को भी चेक कर लें और गैस बंद करें। ब्रेड कैनोपी तैयार है।
- 4
एक बाउल लें उसमें हाफ बायल अंडे को छोटे-छोटे टुकड़ों में मैश करें फिर इसमें कटे हुए प्याज़ उबले हुए काॅर्न मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं आपकी स्टफिंग बनकर तैयार है।अब बेक की हुई ब्रेड कैनोपी में चम्मच की सहायता से मेयोनेज़ और टमाटर सॉस लगा लें।
- 5
फिर इसके ऊपर तैयार की हुई स्टफ़िंग रखें ऊपर से बायल काॅर्न और मैगी मसाला डालकर सजाएं आपकी ब्रेड एग कैनोपी बन कर तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Paliwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)