मसाला भिंडी
कुकिंग निर्देश
- 1
भिंडी को सबसे पहले अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और पानी सूखा कर लम्बा आकार में काट लें।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें जीरा चटकाए और फिर इसमें भिंडी मिलाएं और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक चलते हुए पकाएं अब इसमें भूना हुआ बेसन मिलाएं और सभी को अच्छी तरह मिलाएं।
- 3
अब इसमें भूनी दरदरी पिसी हुई मूंगफली मिलाएं और फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर मिलाएं और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 4
अब इसे 2-5 मिनट के लिए ढककर धीमी आंच पर पकाएं। और फिर थोड़ी देर बिना ढके पकाएं।
मसाला भिंडी तैयार है - 5
मसाला भिंडी को रोटी या पराठा के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/24149897
















कमैंट्स (4)