फलाहारी फ्रूट क्रीम(Falahari Fruit Cream ki recipe in hindi)

#FS
यह उपवास में खाने वाली हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है . इसे घर का क्रीम यूज करके बनाया गया है . जो कि गाय के दूध से बना हुॅआ है . इसे गिलास में फ्रूट्स और क्रीम का लेयर डालकर बनाया गया है . हमारे यहाॅ नवरात्रि में एक टाइम ही खाना खाते है इसलिए दूध और फल खाते है . यदि उपवास का नमक खाना है तो अमरूद, खीरा या भूनी मूंगफली में नमक लगा कर खा लेते है .

कुकिंग निर्देश
- 1
फ्रूट क्रीम में डलने वाली सारी सामग्री किचन प्लेटफार्म पर निकाल ले. मलाई और दही को छन्ना के ऊपर ढक कर रखें जिससे दूध और पानी निकल जाएं. दूध को पतीला में डाल दे. गैस पर शुरू में तेज ऑच पर रखे और उबाल आने के बाद ऑच कम करके गाढ़ा करें. हर थोड़ी देर में उसे सर्विग स्पून से हिलाते रहे.
- 2
उसे गाढ़ा करके आधा कर ले. फिर गैस ऑफ करके जाली से ढक कर ठंडा होने के लिए पंखे के हवा में रख दे. तब तक अनार के दाने निकाल लें. बाकी फल को छोटे टुकड़े में काट लें. अंगूर को भी काटे. केला को लम्बाई में काटे और फिर छोटा पीस करें. जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे थोड़ी देर अच्छे से फेंटे और मलाई डाले फिर फेंटे.
- 3
उसके बाद दही डालें और मिक्स करें. इसे बार बार फेंट कर गाढ़ा करना है.
- 4
अब पिसा शक्कर औरइलायची डालकर फिर से फेंटे.
- 5
अब यह करीब करीब रबड़ी से जैसा गाढ़ा क्रीम बन गया. अब एक काॅच का गिलास ले. उसमें करीब दो चम्मच क्रीम डालें.
- 6
फिर उसमें सभी फ्रूट थोड़ा थोड़ा डाले. उसके बाद फिर से 2 चम्मच क्रीम डालें और फिर फ्रूट्स डाले.
- 7
फिर से क्रीम डालें. ये स्टेप तब तक दोहराएं जब तक गिलास भर न जाए.
- 8
लास्ट में क्रीम के ऊपर चेरी,पिस्ता, अंगूर को काट कर सजा दे और अनार के दाने भी डाल दे.
- 9
उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे और उसके बाद सर्व करें.
- 10
#नोट -- इसमें आप आम और स्ट्रॉबेरी भी डाल सकती है. कटे फलों के लेयर के साथ अपनी पसंद के सूखे मेवे भी डाल सकती है. अपनी पसंद के अनुसार हर लेयर में ज्यादा फल भी डाल सकती है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)