पिक & कुक स्पाइसी बैंगन फ्राई

बैंगन का नाम सुनते ही अक्सर लोग मना कर देते हैं।
लेकिन एक बार इस तरह बना कर देखिए। सोचे भी नहीं होंगे है कि बैंगन इतना टेस्टी भी हो सकता है?कुछ आसान मसाले और सही तरीका अपनाकर आप बना सकते हैं बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बैंगन फ्राई।यह रेसिपी इतनी आसान है कि कोई भी बना सकते है।
#CA26
#Week9
#बैंगन_फ्राई
#पिक_कुक
पिक & कुक स्पाइसी बैंगन फ्राई
बैंगन का नाम सुनते ही अक्सर लोग मना कर देते हैं।
लेकिन एक बार इस तरह बना कर देखिए। सोचे भी नहीं होंगे है कि बैंगन इतना टेस्टी भी हो सकता है?कुछ आसान मसाले और सही तरीका अपनाकर आप बना सकते हैं बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बैंगन फ्राई।यह रेसिपी इतनी आसान है कि कोई भी बना सकते है।
#CA26
#Week9
#बैंगन_फ्राई
#पिक_कुक
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 2–3 मीडियम साइज के बैंगन लें। इन्हें साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि कोई मिट्टी या गंदगी ना रहे।
अब बैंगन को पतले गोल या लंबे स्लाइस में काट लीजिए बीच में हल्की जगह बना कट लगा दीजिए। - 2
अब एक प्लेट में हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर,भुना जीरा पाउडर, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, सरसों तेल,नमक अंत में सूजी और काला नमक डाल कर मिक्स कर लीजिये।
- 3
अब हाथों से या चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर स्लाइस पर मसाले की परत लग जाए। ध्यान दें: पानी बिल्कुल न डालें, बैंगन खुद ही थोड़ी नमी छोड़ते हैं जिससे मसाला चिपक जाती है,बैंगन को 5–10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दीजिए।
- 4
कढ़ाई या तवे पर सरसों तेल गरम कीजिए अब एक-एक करके बैंगन के स्लाइस पैन पर रखें और ढक दीजिए मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक,जब एक साइड से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी वैसा ही फ्राई करें, धीरे-धीरे पलटें ताकि मसाला न निकले।
- 5
जब दोनों तरफ से बैंगन अच्छे से सिक जाएं, 1 -2 मिनट के लिए गैस को हल्की तेज़ कर दीजिए इससे बाहर से हल्की क्रिस्पी परत बन जाती है और खाने में बहुत ज्यादा स्वाद आती है, ऐसे ही सारे बैंगन को फ्राई कर लीजिए।
- 6
अब इसे गरम-गरम बैंगन फ्राई को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।बैंगन का नाम सुनते ही अक्सर लोग मना कर देते हैं।
लेकिन एक बार इस तरह बना कर देखिए
साथ में हरी चटनी या दही हो तो स्वाद और भी बढ़ जाएगी।
टिप्स
बैंगन को अच्छे से कोट करने के लिए, उन्हें मसाले में अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें ताकि स्वाद अच्छे से समा जाए।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)