मध्य प्रदेश(बघेलखण्ड) का प्रसिद्ध आम पन्ना बगजा

अगर आपने कभी बघेलखंड का पारंपरिक आम पन्ना बगजा नहीं खाया, तो यकीन मानिए आपने गर्मियों का एक अनोखा स्वाद मिस किया है। बेसन से बने कुरकुरे बगजा को खट्टे-मीठे कच्चे आम के पन्ने में डुबोकर तैयार की जाने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ परंपरा की भी पहचान है। भुना जीरा, काला नमक और देसी मसालों का मेल इसे और भी लाजवाब बना देता है।
यह रेसिपी मध्य प्रदेश के कई घरों में गर्मियों के मौसम में बड़े प्यार से बनाई जाती है। अगर आप भी पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के शौकीन हैं, तो इस खास डिश को एक बार ज़रूर ट्राई करें।
#CA26
#week15
#भारत _एक _ थाली _में
#बगजा

कुकिंग निर्देश
- 1
एक डोंगे में बेसन लेंगे और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक बैटर बनाएंगे ध्यान रहे बैटर को बहुत गाढ़ा नहीं रखना है ना ही बहुत पतला
- 2
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और एक कोई प्लास्टिक बैग में बेसन का घोल भरेंगे और उसके सिरे पर बहुत पतला सा कट लगा कर जलेबी की तरह तेल में सुनहरा उलट पलट कर तैयार करेंगे
- 3
इसी तरह बेसन से सारे बगजा तल कर तैयार करेंगे
- 4
अब एक अलग बर्तन में उबले आम का गूदा (pulp)अच्छे से निकाल लेंगे थोड़ा पानी डालकर पना बनाएंगे और इसमें चीनी भुना जीरा मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे और तले हुए बगजा (बेसन की जलेबी) डाल देंगे
- 5
बगजा बनकर तैयार है आप इसे चाहे तो 1 घंटे फ्रिज में रखे फिर खाएं
टिप्स
चाहे तो इसमें जीरा और सुखी लाल मिर्च के तड़का आम पन्ना के ऊपर लगाकर एंजॉय कर सकते हैं और यह ऐसे भी खा सकते हैं
बगजा को बहुत मोटा न बनाएं, पतला और टेढ़ा-मेढ़ा ही इसका पारंपरिक रूप है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priyanka Shrivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)