लच्छा आलू प्याज का मसाला पराठा +, बूंदी रायता

#CA26
#Week23
#रोटी सब्जी स्पेशल
#पराठा + रायता
आज मैने ये लच्छे आलू और प्याज का मसाला पराठा बनाया है जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। साथ में बूंदी का रायता बनाया है इन दोनों रेसिपी को बनाना बहुत आसान है। लच्छे पराठे के लिए मैने आलू को छिल कर उसके लच्छे बनाए और लच्छों को 2 बार धूल कर यूज किया है जिससे इसके लच्छे खिले खिले रहेंगे और पराठा अच्छा बनेगा। साथ में 1 बड़े प्याज को छिल कर उसे स्लाइस में काट कर उसके लच्छों को अलग किया और आटे मे मिलाया। हरी मिर्च लहसुन को मिक्सर में दरदरा पीस लिया। अब इन सभी को आटे में डाला साथ ही कुछ बेसिक मसाले तेल भी डाला और आटे को टाइट गूूंथकर इसके पराठे बनाएं है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पराठे बनाने के लिए सभी सामग्री को निकाले, आलू को छिल कर कद्दूकस करे। कद्दूकस किए हुए आलू के लच्छे को पानी में डाल दे नहीं तो ये सभी काले पड़ जाएंगी। प्याज को भी छील ले अब उसके पतले पतले स्लाइस करे जैसा चित्र में दिखाया गया है।
- 2
अब आलू लच्छे वाले पानी को हटा कर इसके 2 बार इसका पानी बदल दे। हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सर जार में डाले और इसका दरदरा पेस्ट बनाएं, पानी बिल्कुल नहीं डाले।
- 3
आटे को बड़े बर्तन में निकाले, अब उसमे मसाले, अजवाइन नमक डाले और तेल भी डाल दे। अब कद्दूकस किए हुए आलू को पानी से निकाले और आटे में डाले, साथ में प्याज को भी डाल दे।
- 4
हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट भी डाल दे और सभी को मिक्स करे। अब इसका टाइट आटा गूंथ ले। अब इसके पराठे बनाने के लिए गैस पर तवा गर्म होने को रखे। आटे के बड़े पेड़े बनाए।
- 5
इसपर सुखा आटा लगा कर इसे चकले पर बेल ले और इसे गर्म तवे पर डाले। दोनों तरफ सिक जाए तब इसपर ऑयल लगा कर इसे गोल्डन कलर होने तक पकाएं।
- 6
सारे पराठे इसी तरह ऑयल लगा कर गोल्डन कलर होने तक बनाए। तैयार है स्वादिष्ट लच्छे आलू और प्याज का मसाला पराठा।
- 7
रायता बनाने के लिए बड़े बाउल में दही को निकालें और उसे अच्छे से फेंट लें। अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- 8
गर्म पानी में बूंदी को डाले फूल जाए तो उसे छन्नी में निकाल ले। इसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाय तब इसे दही में डाले ।
- 9
अब इसे दही में मिक्स करें, हरी मिर्च को बारीक काट कर डाले।
- 10
तड़के के लिए पैन में तेल डालें गर्म हो जाय तब उसमें राई डाल दे, साथ ही लाल खड़ी मिर्च और करी पत्ता डाल दे इसे भून ले।
- 11
तैयार तड़के को रायते में डाले। तैयार है स्वादिष्ट बूंदी रायता। सर्विंग प्लेट ले और इसमें लच्छे आलू और प्याज के मसाला पराठे निकाले, बाउल में बूंदी रायता निकाले और सर्व करें इसे। बहुत ही लाजवाब बनी है।
- 12
टिप्स
1_पराठे बनाने के लिए आटे को अच्छी तरह गूंथ कर तुरंत बनाए रेस्ट को नहीं रखे क्योंकि आलू और प्याज से पानी रिलीज होंगे तो आटा गिला हो जाएगा , पराठे सही नहीं बनेंगे।
2_बूंदी रायता बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट ले,बूंदी को गर्म पानी में डाल कर छन्नी में निकाल कर यूज करे नहीं तो पानी जैसा टेस्ट आएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)
main bhi try karungi👍