पनीर,पोटेटो कटलेट्स

#NW
#अच्छा खाये अच्छा महसूस करे
पनीर में प्रोटीन कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। पनीर खाने के बहुत से फायदे है ये हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मांसपेशियों का विकास करता है, वजन को नियंत्रित करता है और भी इसके बहुत से फायदे है।
आज मैने पनीर के कटलेट्स बनाए है , जिसमें मैने आलू को इसे बाइंड करने के लिए डाला है और इसे मैने कम तेल में शैलो फ्राई कर बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को निकाले आलू को पहले से उबाल कर ठंडा कर के रखे। प्याज हरी मिर्च को बारीक काट लें, अदरक को ग्रेट करे। बड़े प्लेट में पनीर और आलू को कद्दूकस करके रखे।
- 2
कद्दूकस किए हुए पनीर और आलू को मिक्स करें, अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और ग्रेट किए हुए अदरक को डाल दे। अब इसमें मैदा डाले।
- 3
सारे मसाले और नमक डाल कर इसे मिक्स करे, अब इसके छोटे छोटे गोल शेप में कटलेट्स बनाए जैसा चित्र में दिखाया गया है।
- 4
गैस पर पैन रखे अब उसमे ऑयल डाले और अच्छे से गर्म करे। अब तैयार कटलेट्स के ऊपर मैदे की कोटिंग करे और इसे पैन में डालें, 4 पीस को पैन में डाल कर सारे कटलेट पर मैदे की कोटिंग करे और इसे प्लेट में रखे।
- 5
पैन में डाले हुए कटलेट्स को गोल्डन ब्राउन कलर होने तक उलट पलट शैलो फ्राई करें। सारे कटलेट्स इसी तरह बनाए और निकाले।
- 6
तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर पोटेटो कटलेट्स। इसे सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें मन पसंद चटनी या सॉस के साथ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स