कुटू और सिंघारे के आटे का चीला, सूखे आलू और खीरे का रायता

#ND
# नवरात्रि व्रत के लिए बनाए स्वादिष्ट सात्वीक थाली इसमें कुटू और सिंघारे के आटे का चीला और आलू की सूखी सब्जी और खीरा का रायता तैयार कर के
कुटू और सिंघारे के आटे का चीला, सूखे आलू और खीरे का रायता
#ND
# नवरात्रि व्रत के लिए बनाए स्वादिष्ट सात्वीक थाली इसमें कुटू और सिंघारे के आटे का चीला और आलू की सूखी सब्जी और खीरा का रायता तैयार कर के
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू उबालकर छील कर काट लें फिर
- 2
कड़ाही में घी डालकर गरम करें उसमें साबुत जीरा और लौंग डालकर आलू मिक्स कर लें फिर उसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, हरी मिर्च, बारीक कटी हुई और कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 3
डाल कर मिला लें फिर उसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर,भूना जीरा पाउडर पुदीना पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लें
- 4
फिर रायता के लिए फ्रेश दही को छलनी से छान लें और खीरा को छिल कर कद्दूकस कर लें
- 5
फिर दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा आधी चम्मच पाउडर शुगर, हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार मिलाकर रायता तैयार कर ले
- 6
फिर मिक्सिंग बाउल में कुटू और सिंघारे का आटा निकाल लें उसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर कद्दूकस किया हुआ खीरा और आलू बारीक कटी हुई हरी मिर्च बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता और दो चम्मच दही और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर चीला का बैटर तैयार कर ले
- 7
और चित्र अनुसार नानस्टिक तवे पर चीला तैयार कर ले और दोनों साइड से अच्छी तरह से सेक कर तैयार चीला को
- 8
आलू की सब्जी और खीरा का रायता के साथ परोसें!
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Urmila Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (2)