मैंगो जूस जेलो (Mango juice jello recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
फ्रूट सिरप को एक कटोरे में डालो। अब इसमे आइसिंग शुगर मिक्स करो। अगर शुगर/चीनी के कुछ दाने मिक्स ना हों रह जाए तो कोई बात नही। इसके ऊपर जिलेटिन पाउडर स्प्रिंकल करो। मिक्स नही करे। अब इसको 5 मिन्ट के लिए एसे ही रहने दो। 5 मिन्ट के बाद इसको (जिलेटिन मिक्स सिरप) को डबल बायलर के तरीके से गरम करे।
- 2
डबल बायलर के लिए :
पैन मे पानी को मध्यम तेज़ आंच पर गरम करें। जिस कटोरे मे जिलेटिन मिक्स सिरप है उसको उस पैन के ऊपर रखें। कटोरे को करछी से पकड़े ताकी कटोरा पानी में नहीं गिरे। जिलेटिन मिक्स सिरप को तब तक चम्मच से हिलाते रहो जब तक जिलेटिन पूरी तरह मिक्स ना हो जाए। अब इस को ठंडा होने दो। - 3
मैंगो फ्रूट जूस को एक कटोरे में डालें। इसमे जिलेटिन मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
सिलिकॉन के साँचे या कोई भी साँचे लेलो। इनमें सभी में मैंगो जिलेटिन मिक्स भरे। इसमे बारीक कटी चैरी मिक्स करें। अब इस को फ्रिज मे 1-2 घन्टे सैट होने रख दें। - 4
अब मैंगो जूस जेली को साँचे से बाहर निकालो और सर्विंग प्लेट मे रखो और चैरी या चॉकलेट सॉस से डेकोरेट करें।
- 5
ठंडा परोसें।
- 6
टिप :
- 7
मैने इस रेसिपी मे टिन फ्रूट का सिरप इस्तिमाल किया है।
- 8
कोई भी टिन फ्रूट का सिरप इस्तिमाल कर सकते हैं।
- 9
आइसिंग शुगर की जगह नार्मल पाउडर शुगर इस्तिमाल कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (27)