पनीर और मावा के भरवांँ लौकी कोफ्ता
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को पानी से धोकर
- 2
कुकर में 1 कप पानी और 1/2 चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकाएँ। फिर ठंडा होने पर लौकी के टुकड़े निकाल लें। उसका पानी फैंके नहीं। उसे ग्रेवी में युज कर लें।
- 3
पनीर की फिलिंग : एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर जीरा तड़का लें। फिर मूंगफली, पनीर, मावा और नारियल का पाउडर डालकर हल्का सा भून लें। फिर गैस बंद कर दें और उसमें नमक और टमाटर सॉस मिक्स कर लें ।
- 4
लौकी के टुकड़ों में पनीर की फिलिंग भरकर माइक्रोवेव सेफ डीश में 100% पावर पर 2 मिनट के लिए माइक्रो करें। या एक पैन में एक चम्मच तेल गरम कर के लौकी के टुकड़े रखकर शैलो फ्राई करें।
- 5
एक पैन में प्याज, लहसुन, अदरक और 1/4 कप पानी डालकर उबलने रख दें। 2-3 मिनट तक उबलने दें। गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर काजू के साथ पीस लें। टमाटर और हरी मिर्च अलग से पीस लें।
- 6
एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और उसमें प्याज़ का पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लें । फिर टमाटर का पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर तेल छूटने तक भूनें। अब सभी सूखे मसाले 2-3 चम्मच पानी में डालकर मिक्स कर लें। मसाला भूनें ।
- 7
अब कसूरी मेथी मसल कर एक कप पानी डालकर उबलने दें । मिल्क क्रीम डाल कर मिला दें । गैस बंद कर दें। अब सर्विंग बाउल में लौकी के टुकड़े रखकर ऊपर से ग्रेवी डालकर रोटी या नान के साथ सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vimmi Bhatia को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स