करंजी (karanji recipe in hindi)

करंजी (karanji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान ले,अब इसमें दो से तीन चम्मच घी छोड़ कर सारा घी डाल दें,अब अच्छे से मैदे में घी को मिला ले,जब मैदा को हाथ में गोल करने से लड्डू बन जाए,तब दूध डालकर मिलाएं,मुलायम मैदा गूँथ कर किसी सुति कपड़े से ढक कर रखे !
- 2
अब एक कढ़ाई गर्म करें,अब बचा हुआ कि डाल दे और सूजी डालकर भून ले,सूजी थोड़ा लाल हो जाए तो किसी बर्तन में निकाल ले,अब नारियल को भी उसी कढ़ाई में थोड़ा भून ले,अब नारियल निकाल कर मावा को भी अच्छे से भून ले !
- 3
अब एक बर्तन ले और सभी चीजों को मिलाएं साथ ही चीनी,इलायची,ड्राई नट्स सब डाल दे, अब अच्छे से सारे चीजों को मिलाकर रखें,अब छोटी-छोटी लोई बनाएं और उसे बेल ले,अब सूजी को भरकर किनारे पानी लगाकर चिपकाए और हाथों से घुमाते हुए मढ़ ले !
- 4
सारी करंजी मढ़ लेने के बाद गैस को जलाकर कढ़ाई को गर्म करें,अब तलने के लिए इसमें तेल डाल दें,जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो सारी करंजी को बारी-बारी से तल कर निकाल ले,हम इसे ठंडा करके स्टोर करके काफी दिनों तक रख सकते हैं,अब आप इसे ठंडा या गर्म किसी भी तरह से सर्व करें,यह दोनों तरफ से खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है !
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (2)