बैंगन की कलौंजी (Baingan ki Kalonji recipe in Hindi)

#pr
#aug #saucepan
बैंगन की कलौंजी उत्तर भारत का एक ट्रेडिशनल व्यंजन हैं. जब एक जैसी सब्जी,दाल और करी से एकरसता सी आने लगे तो आप बेफिक्र होकर बैंगन की कलौंजी बनाएं और बैंगन का स्वादिष्ट पारंपरिक स्वाद पाएं. अच्छे से पके होने के कारण ये नॉर्मल सब्जी से ज्यादा समय तक चल जाते हैं और यह यात्रा और पिकनिक में तो खाने में और भी मज़ेदार लगते हैं . दादी -नानी के हाथ के बने कलौंजी के स्वाद में जादू सा होता था कि हमारा पेट तो भर जाता था पर मन नहीं भरता था ! उनके खास पर सिंपल मसाले होते थे, जो बहुत स्वाद देते थे. आज उन्हीं के जैसी कलौंजी की रेसिपी शेयर कर रही हूँ |

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लंबे वाले बैंगन को धोकर साफ कर लेंगे और बीच से मसाला भरने के लिए इस प्रकार काटेंगे कि वह दोनों साइड से जुड़ा रहे. पंचफोरन को धीमी आंच पर 2 मिनट तक भुन लेंगे. प्याज,अदरक,लहसुन को बारीक काट लेंगे.
- 2
मसाला की तैयारी•••
पंचफोरन के ठंडा होने पर उसे पीस लेंंगे दूसरी तरफ पैन में 1 चम्मच ऑयल डालकर गर्म करेंगे फिर उसमें लहसुन और अदरक डालें और 1 मिनट तक सोते करें. अब बारीक कटे प्याज़ को फ्राई कर हल्का लाल कर लेंगे फिर फ्राई किए हुए प्लेट में निकाल लेंगे.अब बताए हुए सभी मसाले सूखी धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर,लालमिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक आदि को प्याज़ व पिसे हुए पंचफोरन में अच्छी तरह मिला लेंगे - 3
तैयार मिश्रण को बैंगन में चित्रानुसार अच्छे से भर दे
- 4
अब सॉस पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे.तेल के गर्म होने पर बैंगन को सॉसपैन में डाल दे और पकाएं
- 5
2-3 मिनट के बाद बैंगन की साइड चेंज कर देंगे
- 6
बैंगन को धीमी आंच पर पकाएं.बीच- बीच में साइड चेंज करते रहें.
- 7
इसी प्रकार अलट-पलट करके बैंगन को सिकने देंगे.
- 8
अब बैंगन को चेक करेंगे अगर बैंगन पक चुके हैं तो ऊपर से हल्का नमक और बचा हुआ मसाला स्प्रिंकल कर देंगे जिससे कि बैंगन ऊपर से फीके ना लगे वो हर तरफ से चटपटे लगे. 2 मिनट बाद गैस बन्द कर देंगे.
- 9
बैंगन की कलौंजी रेडी हैं इसे रोटी पूरी पराठे किसी के साथ भी सर्व करें,यह सबके साथ अच्छी लगती है|
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (47)