कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल और बटर डालकर अच्छी तरह से गरम करें। इसमें जीरा और खड़े मसाले डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकेंड तक भूनें।अब इसमेें प्याज़ और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर हल्का भूरा होने तक भूनें।फिर इसमें नमक और टमाटर डालकर टमाटर के अच्छी तरह से नरम होकर गलने तक ढक कर पकाएं।
- 2
अब इसमें बारी बारी से सभी सूखे मसाले डालें और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर कीमा मिलाएं और आंच को धीमी करके कीमा को अच्छी तरह से मिलाकर ढककर पकाएं।
- 3
जब कीमा तेल छोड़ने लगे तब इसमें अंदाज से पानी मिलाएं और धीमी आंच पर पर 10 मिनट तक ढककर, पकाकर गैस बंद कर दें और एक बर्तन में निकाल कर बारीक कटे धनिया पत्ते मिलाएं और सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15773195













कमैंट्स (11)