कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले आलू को कस ले। अब उसमे हल्का नमक और आरारोट डालकर अच्छे से मिला दे।
- 2
थोड़ी देर के लिए आलू को रख दें। अब भीगे छोले उबाल लें। अच्छे से उबलने के बाद उन छोलों को निकल लें ।
- 3
अब प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाएं ।कड़ाई मे तेल डालने के बाद थोड़ा मेथीदाना डालें।प्याज को डालकर भूनें।
- 4
थोड़ी देर बाद प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमे टमाटर डालकर चलाएं।
- 5
अब मसालों को डाले । नमक स्वादानुसार,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सभी को चलाएं और कुछ देर पकने दें।
- 6
पकने के बाद उसमें छोले डालकर चलाएं। छोलों को मसाले में पकने दे । अब उसमे थोड़ा पानी डाले । पानी डालने के बाद छालों को कुछ देर ढांक दे।
- 7
10 मिनट बाद देखे की छोले गले या नहीं।जब छोले गल जाएं तो उनको थोड़ा गाड़ा होने तक पकाएं।
- 8
छोले गाड़े हो जाए तो कुछ छोलों को उसी मे दबा दे । उससे वह और गाड़े हो जाएंगे। हमारी सब्जी रेडी है।
- 9
अब आलू के मिश्रण को अपने हथेली के बीच मैं थोड़ा तेल लगा कर गोला बनाए । जितने बड़ी आपको टिक्की बनानी ही उतना आलू का मिश्रण लें।
- 10
अब तवे पर थोड़ा तेल लगा कर टिक्की को दोनो तरफ से करारी सेके। टिक्की तैयार है।
- 11
अब एक कटोरी में टिक्की के ऊपर छोले की सब्जी, इमली की चटनी,हरे धनिए की चटनी,प्याज बारीक कटे हुए डालें । प्याज अगर आप पसंद करते हैं तो डाले आपकी इच्छानुसार।
- 12
ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सर्वे करे।गर्मा गर्म स्ट्रीट फूड आलू की चाट रेडी है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स