प्याज की कुरकुरी कचोरी#awc #ap3

Vanika Agrawal @cook_8355865
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बाउल में मैदा लेंगे, उसमें दो चम्मच तेल, अजवाइन, और आधा चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरीके से मिला लेंगे, और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गूंथ लें, और इसे भीगे कपड़े से ढक कर छोड़ दे।
- 2
अब हम एक बाउल लेंगे, उसने कटा प्याज, कटी हरी मिर्च, कटा अदरक, कटा काजू किशमिश, और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरीके से मिलाकर रख लेंगे, हमारा भरावन तैयार है।
- 3
गुथी मैदा की लोईया बना ले, प्रत्येक लोई को हाथ पर फैलाकर भरावन सामग्री भरकर बंद कर दे और हथेली से दबाकर कचोरी का आकार दें।
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म कर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक कचोरी एक एक कर तल ले, हमारे कुरकुरी प्याज की कचोरी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16172203



कमैंट्स (11)