देसी मसाला मैक एंड चीज़(desi masala mac and cheese recipe in hindi)

Madhvi Dwivedi @madhvi_2011
देसी मसाला मैक एंड चीज़(desi masala mac and cheese recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैकरॉनी को पानी, नमक, ऑयल के साथ कुकर में 1 सीटी तक उबाल लें.
- 2
पानी से निकाल कर मैकरॉनी को अलग रख दें।
- 3
एक पैन में 1 टेबल स्पून ऑयल डालकर सब्जियों को 2 मिनट के लिए सौते कर लें|
- 4
एक दूसरे पैन में 2 टी स्पून बटर डालकर मैदा डालकर भूनें. जब मैदा से खुसबू आने लगे तब हल्दी, धनिया डालें और सौते करें|
- 5
अब सौते की हुई सब्जियाँ डालें और सौते करें.अब दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं.जब दूध गाढ़ा होने लगे तब चिली फ्लेक्स, ऑरागनो और पेप्पर पाउडर मिलाएं.
- 6
अब उबली मैकरॉनी मिलाकर 1 मिनट पकाएं.स्वादानुसार नमक मिलाएं.अब दो चीज़ स्लाइस मैकरॉनी पर रख दें और ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए पका दें। चीज़ पिघल जायेगा|
- 7
लीजिये देसी मसाला मैक एंड चीज़ तैयार है. हरी धनिया से गर्निश करके सर्व किया है। आप भी एन्जॉय कीजिये |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16391584




















कमैंट्स (18)