गेहूं के आटे के मोमोज (Gehu ke aate ke momos recipe in Hindi)

गेहूं के आटे के मोमोज (Gehu ke aate ke momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पत्ता गोभी, हरी मिर्च और अदरक को धो लेंगे।
- 2
सभी को बारीक काट लेंगे और एक प्लेट में निकाल लेंगे।
अब इसमें मसला हुया पनीर, नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डाल देंगे। - 3
इस मिश्रण को पैन में डाल कर १-२ मिनिट पानी सूखने तक भून लेंगे।
मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे। - 4
आटे से हल्का नमक डाल कर नरम आटा गूथ लेंगे।
- 5
लाललाल मिर्च को गरम पानी में १५ मिनिट भिगो कर रख लेंगे।
टमाटर को २ मिनिट गरम पानी में पका कर छिलका निकाल लेंगे।
लहसुन को छील लेंगे और सभी को ग्राइंडर ज़ार में डाल देंगे
साथ में नमक भी डाल देंगे। - 6
सिरका डाल कर पीस लेंगे मोमोज की चटनी तैयार है।
- 7
आटे से छोटी छोटी लोई बना लेंगे और पतली पूरी बेल लेंगे।
अब पूरी में पत्ता गोभी और पनीर का मिश्रण डाल देंगे। - 8
मोमोज के आकार में फोल्ड कर के प्लेट में रख लेंगे।
अब स्टीमर में पानी गरम करेंगे और उसमें मोमोज को रख देंगे और १५ मिनिट तक स्टीम कर लेंगे। - 9
मज़ेदार गेहूं के मोमोज तैयार है ।
इन्हें तैयार चटनी के साथ गरमा गरम सर्वे करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (16)