बरबटी (लोबिया) की सब्जी

#Goldenapron23
#W8
लोबिया (बरबटी) की सब्जी खाने में बहुत ही सेहतमंद होती है।इसे हर जगह अलग-अलग नाम से जाना जाता है। मेरे घर में यह मुझे और मेरी सासू मां को बहुत ही पसंद है यह सब्जी एक दिन वासी होने के बाद हमें और ज्यादा टेस्टी लगती है तो आप भी बनाएं बरबटी की सब्जी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लोबिया (बरबटी) को धोकर अच्छी तरह से पोंछ लें। सूखने के बाद इस छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले! प्याज, आलू, टमाटर को भी टुकड़ों में काट ले!
- 2
अब गैस पर एक कढाई रखें उसमें तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें जीरा और लहसुन डालें हल्का सुनहरा होने पर प्याज़ और हरी मिर्च डालकर प्याज़ सुनहरा होने तक पकाएं।
- 3
अब इसमें टमाटर डालकर सभी सूखे मसाले मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें और चार-पांच मिनट तक पकाएं इसके बाद इसमें कटी हुई लोबिया (बरबटी) और आलू मिलाकर मसाले में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और मध्यम आंच में सब्जी को ढककर १०-१२ मिनट तक पकाएं! बरबटी की सब्जी बनाकर तैयार है, इसे आप रोटी और चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)