हरे चने का भभरा

#CA2025
#week40
#हरा चना
#कडाहीं विंटर की
हरा चना का भभरा बिहार की एक पारंपरिक और खास डिश है। इसमें हरे चने को बेसन, चावल के आटे और साधारण मसालों के साथ मिलाया जाता है। इस मिश्रण से सरसों के तेल में कुरकुरे भभरे तले जाते हैं। इसे होलिका दहन के दिन पारंपरिक रूप से बनाया जाता है और चाय या हरी चटनी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
हरा चना का भभरा बनाने के लिए सारी सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर सबसे पहले चना को साफ कर पानी से धोकर जाली में रखकर एक्स्ट्रा पानी निकल जानें तक रखें फिर बड़े बाउल में बेंसन और चावल का आटा डालकर मिला लें फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर लम्स फ्री घोल तैयार कर चना डालकर मिला लें फिर सभी मसाले,नमक, हींग और अजवाइन डालकर मिला लें
- 2
अब गैस आंन कर कड़ाही में तेल गर्म करें फिर बड़े चम्मच में मिश्रण भरकर गर्म तेल के सेंटर में थोड़ा उपर से डालकर मद्धिम आंच पर पकने दें एक तरफ से गोल्डन होने पर दूसरी ओर पलट कर सुनहरा होने तक तल कर सभी भभरा को तलकर निकाल लें।
- 3
गरमागरम भभरा को हरी चटनी और टोमाटोसॉस के साथ टी टाइम स्नैक्स या भोजन के साथ साइड डिस की तरह सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)