चावल पिन्नी

#CA2025
#week39
#चावल पिन्नी
#विंटर पार्टी
चावल की पिन्नी उत्तर भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो विशेष रूप से सर्दियों में बनाई जाती है। यह नये चावल के आटे पिसे , देसी घी और गुड़/चीनी से तैयार होती है। इसमें मेवे मिलाने से इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है। चावल की पिन्नी ऊर्जा देने वाली, शरीर को गर्म रखने वाली और लंबे समय तक तृप्ति देने वाली मिठाई मानी जाती है। त्योहारों, प्रसाद,और बिहार में लड़कियों के विवाह में विदाई के समय कलेवा के रूप में देने का रिवाज है जिसे बड़े आकार में शिक्के डालकर बनाए जाते हैं और विशेष अवसरों पर इसे बड़े चाव से खाया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री निकाल कर किचन काउंटर पर रखें फिर मेवे को बारीक काट लें।अब गैस आंन कर कड़ाही चावल के आटे को डाल कर थोड़ी देर भूनें फिर आवश्यकतानुसार घी डालकर गुलाबी होने तक भूनें
- 2
मैंने दो बैच में आटे को भूना है फिर गरम आटा में सभी मेवे डालकर भूनें और गैस बंद कर ठंडा होने दें
- 3
अब दूसरी कड़ाही को गैस आंन कर गर्म होने पर घी और गुड़ डालकर चलाते हुए पाग तैयार करें फिर चावल के आटे में इलायची का पाउडर डालकर मिला लें
- 4
अब चावल के मिश्रण में गुड़ का पाग और बचा हुआ घी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और और पिन्नी तैयार कर लें
- 5
तैयार पिन्नी पर चांदी का बर्क लगाकर डेकोरेट करें और आवश्यकता अनुसार सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)