Tea Time Special – कुरकुरे मूंग दाल भजिया | Rasoi Se Chamak

#CAS
#Week1 :—चाय का समय तभी पूरा लगता है जब साथ हो कुछ गरमागरम और कुरकुरा।इस हफ्ते के Cook & Shine – Week 1: Tea Time Snacks के लिए मेरे किचन से पेश हैं स्वादिष्ट मूंग दाल भजिया — बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम, हर चाय के घूँट को बना दें और भी मजेदार।शाम की चाय बनते ही घर में खुशबू फैल जाती है, और जैसे ही गरम-गरम भजिए प्लेट में आते हैं, परिवार अपने-आप एक साथ बैठ जाता है।कभी-कभी तो पड़ोसी भी चाय की खुशबू से खिंचे चले आते हैं, और हंसी-मजाक के बीच चाय का समय छोटी सी महफिल बन जाता है।गरम चाय, कुरकुरे भजिए और अपनों का साथ — यही पल दिन भर की थकान को दूर कर देते हैं।सच में, ऐसे पलों के साथ साधारण चाय का स्वाद भी दुगना हो जाता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मूंग को तीन से चार घंटे के लिए भिगो दे उसके बाद दोनों हाथों से रगड़कर उसके छिलका उतार ले अगर आप चाहे तो मूंग की दाल भी उपयोग कर सकते हैं। उसके बाद भीगी हुई मूंग को बिना ज्यादा पानी डालें मिक्सी के जार में दरदरा पीस लें।
- 2
इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब कराही में तेल गर्म करें मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में तेल में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- 3
गरमागरम भजिया को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ चाय के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (20)