कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा, यीस्ट, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी मिलाएं।धीरे-धीरे गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट तक अच्छी तरह गूंथे।
- 2
आटे को 2 घंटे के लिए गर्म स्थान पर ढककर रखें।
- 3
2 धंटे के बाद, हम देख सकते हैं कि आटा फूल गया है और आकार में दोगुना हो गया है। इसके अलावा, आटे में शामिल अतिरिक्त हवा को हटाने के लिए आटे को पंच करें। कार्य स्थान पर थोड़ा मैदा के आटे से धूल करें और आगे एक मिनट के लिए गूंथे ।
- 4
गार्लिक बटर भी तैयार करें। एक छोटे कटोरे में मक्खन, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, हरा धनिया और कुछ चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालें।इसे अच्छे से मिलाएं।
- 5
अब, आटे को तीन बराबर भागों में बांट लें, एक भाग ले और उसे बेलन की मदद से बेल लें। अब एक साइड पे बटर गार्लिक का मिश्रण लगाएं और ऊपर से चीज़, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो स्पीकल करे और आटे के दूसरे भाग से मिश्रण को ढक दें। सभी कोनों से सील करें।
- 6
अब ऊपर से भी गार्लिक का मिश्रण लगाएं और चिली फ्लेक्स ओरिगैनो स्पीकल करे। चाकू की मदद से ब्रेड के ऊपर पूरी तरह से काटे बिना निशान बना लें।
- 7
ब्रेड को प्रीहीटेड ओवन में रखें।
इसके अलावा, ब्रेड को 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए या जब तक ब्रेड सुनहरे भूरे रंग में बदल न जाए तब तक बेक करें।
गार्लिक ब्रेड को टुकड़ों में काटें। - 8
गार्लिक ब्रेड तैयार हे। गरमा गर्म सर्व करे
टिप्स
आटे को गूंथते समय ध्यान रखें कि वह नरम और लचीला हो।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (16)