सफेद और काले तिल के सौफ्ट लड्डु (White & Black Til Ke Soft Ladoo ki recipe in hindi)

इस बार तिल के लड्डु को बनाने के लिए गुड़ को स्टीम करके मेल्ट की हुॅ। लड्डु बहुत सौफ्ट बना है। मेरी कोशिश यही रहती है कि माक्रेट से तिल के लड्डु नहीं खरीदू क्योंकि ज्यादातर लड्डु कड़क होते है। यदि कभी लड्डु नहीं बना पाई तो टेस्ट करने के बाद ही लड्डु लिया है। यह लड्डु मकरसंक्राति स्पेशल होता है उसी समय पहली बार बनता है और फिर उसके बाद तो जब मन करता है तब लौंग बना लेते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
लड्डु में डालने वाली सभी सामग्री किचन प्लेटफार्म पर निकाल लें। सफेद और काले तिल को धीमी ऑच पर हल्की चटक आवाज तक भूनें। करीब दो से तीन मिनट में भून जाएगा फिर उसे प्लेट में निकाल लें।
- 2
मूंगफली को भी धीमी ऑच पर भूनें। जब मूंगफली का छिलका निकलने लगे तो गैस ऑफ करके उसे दूसरे प्लेट में निकाल लें। ठंडा होने के लिए रख दे। उसके बाद मूंगफली का छिलका निकालकर हटा दें और दरदरा कूट लें।
- 3
इलाइची छीलकर कूट लें। गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। जितना गुड़ ऊपर के पिक में है वो 450 ग्राम का पैक है इसलिए थोड़ा सा अंदाज में करीब 50 ग्राम अलग कर दें। कड़ाही में स्टैंड रखें, स्टैंड तक पानी डालें। किसी बड़ा कटोरा में गुड़ डालकर स्टैंड पर रखें, कटोरा को ढककर मिडियम ऑच पर गुड़ मेल्ट करें।
- 4
कड़ाही का भी ढक्कन ढक दें। बीच बीच में एक दो बार उसे मिक्स करें। आवश्यकता होने पर ऑच तेज कर सकती है लेकिन पानी कम होने पर साइड से और पानी डाल दे। धीरे धीरे गुड़ मेल्ट होना शुरू हो जाएगा। 15-20 मिनट में गुड़ मेल्ट हो जाएगा। एक बड़ी प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लें, जिसमें लड्डु बना कर रखना है।
- 5
एक बाउल में तिल, मूंगफली, इलाइची और 1 टेबल स्पून घी डालकर मिलाएं। गुड़ अच्छे से मेल्ट होने के बाद गैस ऑफ कर दे।
- 6
मेल्टेड गुड़ बाउल में डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें और फिर हाथ में घी लगाकर थोड़ा थोड़ा मिश्रण लें कर दबा दबा कर लड्डु बना ले, साइज अपने अनुसार रखें। लड्डु बनाते समय जब मिश्रण हाथ में चिपकने लगे तो फिर से घी लगाते जाएं। उसे जाली से ढक कर एक से डेढ़ घंटा के लिए रख दे और उसके बाद डब्बा में बंद करके स्टोर करे।
- 7
जब चाहे निकाल कर भगवान को भोग लगाएं, सर्व करें और खुद भी खाएं। नीचे जो विडियो है वह डब्बा में बंद करके रखने के करीब 1 घंटा के बाद का है इससे इसका सौफ्टनेश पत्ता चल जाएगा।
- 8
#नोट -- यदि आपके घर तिल को धो कर धूप में सूखाने की व्यवस्था हो तो लड्डु बनाने से पहले उसे धो कर सूखा लें। गुड़ लाल ही यूज करें तभी ज्यादा स्वादिष्ट लड्डु लगेगा। मूंगफली को अपने अनुसार जितना दरदरा पिसना चाहते है उतना पिसे।
- 9
आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार काजू बादाम भी डाल सकती है लेकिन ज्यादातर लौंग इसमें नही डालते हैं।
टिप्स
तिल को भूनते समय ध्यान रखें कि वे जलें नहीं। लड्डु को सॉफ्ट रखने के लिए गुड़ को अच्छे से मेल्ट करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)