ऑरेंज मिंटी काला चना चाट

काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है|सुबह नाश्ते में यह चाट बनाये यह प्रोटीन और नुट्रिएंटस से भरपूर है|यह चाट मैंने कुछ ट्विस्ट के साथ बनायीं है|यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है |बहुत ही जल्दी से बन जाती है |इसमें हरा धनिया चटनी और इमली की चटनी ऐड करने का झझंट नहीं है|इस रेसिपी को बनाने में मैंने ऑरेंज पल्प का प्रयोग किया है|
#CAS
#week2

कुकिंग निर्देश
- 1
संतरे का पल्प, पुदीना, 1/2टीस्पून नमक, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, 1/2टीस्पून भुना जीरा पाउडर साथ में शहद भी डाल लें सभी सामग्री को ग्राइंड करें।
- 2
काला चना रातभर भिगोकर, 1/2टीस्पून नमक डालकर 4-5 सीटी तक उबालें।
- 3
प्याज, टमाटर, खीरा बारीक काटें।
- 4
उबले चने, कटे प्याज, टमाटर, खीरा, अनार के दाने मिलाएं।ऊपर से संतरे-पुदीने का पल्प डालें|
- 5
भुनी मूंगफली और हरा धनिया से गार्निश करें।
- 6
चाहें तो स्प्राउट मूंग भी मिला सकते हैं।यदि काला चना पहले से ही उबाल कर रखें तो यह चाट और जल्दी बन जाएगी |
टिप्स
यह रेसिपी 15 मिनट में तैयार हो जाती है यदि काला चना पहले से उबाल कर रख लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (36)